
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी। बराकर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा बराकर फाड़ी के नवनियुक्त प्रभारी अंजन कुमार रजक से औपचारिक मुलाकात कर फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार थाना तथा फाड़ी के अधिकारियों में लगातार फेर बदल किया जा रहा है ।

इसी क्रम में बराकर फाड़ी प्रभारी के रूप अंजन कुमार रजक ने पदभार ग्रहण किया है । जिसके बाद बराकर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी ने उनके कार्यालय में पहुंचकर गुलदस्ता प्रदान कर उनका स्वागत किया गया । इस संबंध में चेंबर के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि चेंबर की ओर से औपचारिकता के तहत पुलिस पदाधिकारीयो का स्वागत किया जाता है ।
उसी के अंतर्गत आज यह स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसके अलावे बराकर के सुरक्षा संबंधित विभिन्न पहलुओं पर बातचीत हुई । जिसमें नए प्रभारी अंजन कुमार रजक ने स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर चैंबर सदस्य मिठू माधोगढिया तथा सचिव भी मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
