
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मतदाताओं से सीधे संवाद कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
इसी क्रम में वार्ड संख्या-19 से प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह भी पूरे जोश और ऊर्जा के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान अजीत कुमार सिंह ने कहा कि वार्ड संख्या-19 के लोग वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड में नाले, स्ट्रीट लाइट, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है, लेकिन इसे देखने-सुनने वाला कोई नहीं है। पूर्व जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सिर्फ वादे किए गए, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अजीत कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं चुनावी मैदान में सिर्फ वादा करने नहीं उतरा हूं।
अगर जनता मुझे सेवा का अवसर देती है तो वार्ड की हर बुनियादी समस्या का समाधान करूंगा। यह मेरा वादा नहीं, बल्कि संकल्प है।”उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
अंत में उन्होंने मतदाताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि ‘बेबी वॉकर’ छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं और अपना बेटा या भाई समझकर समर्थन जरूर दें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
