
Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। मेयर पद से लेकर वार्ड पार्षद तक के सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
इसी क्रम में वार्ड संख्या-18 से पूर्व पार्षद रंजन सिंह भी पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान रंजन सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके लगाए गए पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि विरोधियों में हार का डर है,
इसी कारण चुनाव आयोग के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि, पोस्टर फाड़ने की घटनाएं कई वार्डों में सामने आई हैं, जिसकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई है। रंजन सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनके पार्षद रहते वार्ड में कई ऐसे कार्य हुए, जो पहले कभी नहीं हुए थे।
उन्होंने बताया कि जहां पहले नशेड़ियों का कब्जा हुआ करता था, वहां आज सुंदर पार्क का निर्माण कराया गया है, जिसमें देर रात तक बच्चे वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेलते नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राममड़िया बस्ती में अवैध स्क्रैप टाल को हटाकर वहां भगवान की स्थापना कर पूजा-पाठ स्थल का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह बदल गया। अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए रंजन सिंह ने कहा कि सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप लगाने से कोई चुनाव नहीं जीतता।
पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। चुनाव में इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती, सभी को निष्पक्ष और मर्यादित तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। अंत में उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे ऐसे प्रत्याशी को वोट दें, जो उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहे, जिनसे वे आसानी से मिल सकें और अपने काम करवा सकें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
