• Wed. Feb 18th, 2026

सड़क किनारे बाइक से गिरा युवक, मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने रुक कर जाना हालचाल

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2026

 

धनबाद। सरायढेला की ओर जाते समय पुलिस लाइन के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने तुरंत रुककर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

सौभाग्यवश दुर्घटना में बाइक सवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक रूप से स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया।

इस अवसर पर संजीव सिंह ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवता के नाते किसी भी जरूरतमंद की सहायता करना हम सबका दायित्व है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *