
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना का निरीक्षण सर्किल इंस्पेक्टर नवीनगर सूरज कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, हाजत, मालखाना, सीसीटीवी व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्किल इंस्पेक्टर ने थाना में दर्ज कांडों की समीक्षा की और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने, वारंट-इश्तेहार के त्वरित अनुपालन तथा रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सर्किल इंस्पेक्टर ने आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने, पीड़ितों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहते हुए जनहित में कार्य करने, समय पर रिपोर्टिंग और अभिलेखों के अद्यतन पर ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। सर्किल इंस्पेक्टर ने अंत में कहा कि थाना स्तर पर सुदृढ़ कार्यप्रणाली और जवाबदेही से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
