• Fri. Feb 13th, 2026

शुभचिंतकों ने दी बधाई, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार ने जताया आभार

admin's avatar

Byadmin

Feb 13, 2026

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर के वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार ने गुरुवार को अपना जन्म दिवस सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार साथी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जन्म दिवस के मौके पर लोगों ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि पत्रकार अविनाश कुमार वर्षों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं।समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

शुभकामनाएं देने वालों में स्थानीय पत्रकार, समाजसेवी, पंचायत प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह सच्चाई और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करते रहें।

जन्म दिवस के अवसर पर अविनाश कुमार ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और वे आगे भी जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *