• Fri. Feb 13th, 2026

Adityapur : वॉर्ड संख्या-17 में मोतियों का हार चुनाव चिह्न के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटीं है, नीतू शर्मा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 12, 2026
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या-17 से पार्षद पद की प्रत्याशी नीतू शर्मा इन दिनों अपने चुनाव चिह्न मोतियों का हार के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई हैं।
वे प्रतिदिन वॉर्ड के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में घर-घर जाकर स्थानीय मतदाताओं से सीधा संवाद कर रही हैं तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं।
जनसंपर्क के दौरान नीतू शर्मा मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही हैं और पार्षद रहते हुए वॉर्ड क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को दे रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए हैं।
नीतू शर्मा ने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें पुनः सेवा का अवसर मिला तो वॉर्ड के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक मजबूती से काम किया जाएगा।
उनके जनसंपर्क अभियान को लेकर वॉर्ड संख्या-17 में चुनावी माहौल गरमाता नजर आ रहा है और मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *