• Fri. Feb 13th, 2026

Adityapur : भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 12, 2026
आदित्यपुर। आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक के समीप स्थित बोधि कॉम्प्लेक्स में आज संध्या भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यालय का उद्घाटन नगर निगम के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा राकेश मिश्रा, ललन तिवारी, ऋतिका मुखी, सुनील श्रीवास्तव, देवेश महापात्रा, छबि महतो, गुरजीत सिंह, अरविन्द कुमार हीरा, बबलू शर्मा, कुमुद रंजन, मनोज तिवारी, अमन प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आदित्यपुर के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार को जनता का समर्थन मिल रहा है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज करने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *