• Thu. Feb 12th, 2026

saraikela मनोज चौधरी ने दमदार तरीके से चुनावी प्रचार में की एंट्री, सफेद टी-शर्ट में कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 12, 2026

saraikela मनोज चौधरी ने दमदार तरीके से चुनावी प्रचार में की एंट्री, सफेद टी-शर्ट में कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम

आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज चौधरी ने आज से अपने जनसंपर्क अभियान का औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

सफेद टी-शर्ट बना चर्चा का विषय*्

प्रचार अभियान की सबसे खास बात कार्यकर्ताओं का पहनावा रही। मनोज चौधरी द्वारा दी गई विशेष सफेद टी-शर्ट पहनकर सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं का यह जत्था ‘गली-गली, डगर-डगर’ घूमकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाते दिखे। सफेद रंग की एकरूपता ने इस अभियान को एक अनुशासित और संगठित रूप दिया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

डोर-टू-डोर जनसंपर्क पर जोर

मनोज चौधरी ने अपने अभियान की शुरुआत स्थानीय मंदिरों में मत्था टेककर की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुहल्लों और गलियों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास के वादों के साथ समर्थन की अपील की।

कार्यकर्ताओं का उत्साह

कार्यकर्ता टार्च निशान के झंडे और प्रत्याशी के पोस्टर के साथ गगनभेदी नारे लगाते नजर आए। स्थानीय निवासियों ने भी जगह-जगह फूलों की बारिश कर प्रत्याशी और उनके समर्थकों का स्वागत किया।

मनोज चौधरी ने इस अवसर पर कहा, “यह चुनाव केवल मेरा नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की जनता और हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं का है। सफेद टी-शर्ट में हमारे साथियों का यह जोश बताता है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है।”

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो, केन्द्रीय सदस्य सुधीर महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *