• Wed. Feb 11th, 2026

वार्ड संख्या 01 से बनमाली दास ने पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 10, 2026
आदित्यपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से बनमाली दास ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। चुनावी मैदान में उतरते हुए उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका धर्म है और ईमानदारी उनकी पहचान। बनमाली दास बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह पर क्रम संख्या 02 से चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने वार्ड की जनता से अपील की है कि वे उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जा सके। अपने चुनावी संदेश में उन्होंने कहा कि वे जनता के साथ और जनता के लिए काम करने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकताओं में वार्ड का सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, सड़क, पेयजल तथा नागरिक समस्याओं का त्वरित समाधान शामिल है।
बनमाली दास ने कहा कि वे पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इससे पूर्व भी उन्होंने अपने वार्ड के लिए कई सामाजिक कार्य किए हैं। लोगों ने उनके कार्यों से प्रभावित होकर ही उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर वे संबंधित विभागों को कई आवेदन दे चुके हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि जनता ने उन्हें पार्षद चुना, तो रुके हुए कार्यों को गति देकर वार्ड के विकास को नई दिशा देंगे। एक नगर सेवक के रूप में जनता की सेवा करना ही उनका परम कर्तव्य होगा, जिसे वे पूरी निष्ठा, सच्चाई और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *