• Wed. Feb 11th, 2026

आदित्यपुर मेयर पद की प्रत्याशी बिनोति हांसदा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 10, 2026
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। वार्ड पार्षद से लेकर मेयर प्रत्याशियों तक चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है।
इसी कड़ी में मेयर पद की प्रत्याशी, शिक्षित, ईमानदार समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद बिनोति हांसदा ने चुनावी मैदान में उतरकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उनका चुनाव चिन्ह चूड़ी छाप है, जो मतपत्र पर क्रम संख्या तीन पर अंकित है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिनोति हांसदा ने कहा कि वह एक महिला मेयर प्रत्याशी हैं और महिलाओं की समस्याओं को गहराई से समझती हैं।
उन्होंने बताया कि आज भी कई महिलाएं शिक्षा से वंचित हैं, इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता महिला शिक्षा को मजबूत करना होगी। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर क्षेत्र में महिलाओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का भी संकल्प लिया।
बिनोति हांसदा ने कहा कि वे लगातार लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क कर रही हैं और जनता का भरपूर प्यार व समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि वे मेयर पद पर विजयी होती हैं तो शहर की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं पूर्व पार्षद रह चुकी हैं और उनके पति भी पूर्व पार्षद रह चुके हैं, जिससे उन्हें नगर निगम के कार्यों का अच्छा अनुभव है। इस मौके पर बिनोति हांसदा के पति एवं पूर्व पार्षद बरजो हांसदा ने कहा कि सभी मेयर प्रत्याशियों में उनकी धर्मपत्नी सबसे अधिक शिक्षित और अनुभवी हैं। उन्होंने कहा कि जनता को वादों पर नहीं, बल्कि काम करने वाले प्रत्याशी पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने “बरसाती मेंढक” की संज्ञा देते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं और बाद में गायब हो जाते हैं, ऐसे लोगों से जनता को दूर रहना चाहिए। अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि वे बिनोति हांसदा को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि आदित्यपुर के विकास को नई दिशा मिल सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *