• Sat. Feb 14th, 2026

कुल्टी -नियामतपुर स्थित सेंट्रल कार्यालय में वार्ड नंबर 19 के पूर्व पार्षद राजा चटर्जी ने भाजपा का झंडा थामा।

admin's avatar

Byadmin

Feb 10, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी: आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा के नियामतपुर स्थित सेंट्रल कार्यालय में वार्ड नंबर 19 के पूर्व पार्षद राजा चटर्जी ने भाजपा का झंडा थाम पाटीॅ में योगदान दिया।

इस दौरान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पूर्व पार्षद राजा चटर्जी पिछले कई दिनों से संपर्क में थे। राजा के पाटीॅ में योगदान देने से संघठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व एसआईआर का काम पूरा हो जायेगा। इस बार का चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होगा। जिसको लेकर चुनाव आयोग अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर रहा हैं। पश्चिम बंगाल के लोग भी चाह रहे कि बंगाल में बदलाव हो। जिसको लेकर भाजपा के लोग घर घर जाकर केंद्रीय सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं और तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने किस तरह से सरकारी धन की लूट मचाई हैं। लोगों को बताया जा रहा हैं और इस बार बंगाल में बदलाव निश्चित हैं।

इस अवसर पर भाजपा के बप्पा आचार्या, राजेश सिन्हा, राजेश तिवारी, संजय दास समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *