
पटना /राजेश कुमार

ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी और छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में चल रही बेटी बचाओ-न्याय यात्रा कल पटना पहुंचेगी। इस न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर 10 फरवरी 2026 को गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से विधानसभा तक जोरदार मार्च आयोजित किया जाएगा l

यह न्याय यात्रा जहानाबाद के पतियावां से शुरू होकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों, बलात्कार की घटनाओं पर प्रशासनिक लीपापोती और पीड़ित परिवारों को न्याय से वंचित किए जाने के खिलाफ एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में उभरी है। यात्रा के दौरान कई बलात्कार पीड़िताओं के परिजनों से मुलाकात की गई और उनकी पीड़ा, संघर्ष और न्याय की मांग को सामने लाया गया।
मीना तिवारी ने कहा कि यह मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बिहार की बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए उठने वाली सामूहिक आवाज़ है। सरकार को महिला सुरक्षा, त्वरित न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी ही होगी l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
