• Fri. Feb 13th, 2026

Saraikela : राजनगर प्रखंड के ग्राम कोलाबाड़िया में अनियंत्रित बाइक के धक्के से दादी की मौत पोती गंभीर हालत , सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 8, 2026
Saraikela :  राजनगर थाना अंतर्गत गांव कोलाबाड़िया में शनिवार करीब 6:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर इवनिंग वाॅक के लिए निकली दादी एवं पोती को तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दादी की मौत हो गई जबकि पोती का गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कोलाबाड़िया गांव निवासी तारु दास 60 वर्ष अपनी 12 वर्षीय पोती नेहा दास के साथ सड़क किनारे टहल रही थी। इसी दौरान छेलकानी की ओर से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल नियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मार दिए ,दादी और पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तारु दास की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टी एम एच रेफर कर दिया। टी एम एच में इलाज के दौरान रात करीब 11:00 बजे तारु दास की मौत हो गई,वहीं नेहा दास का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है ।
उधर घटना की सूचना मिलती है राजनगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है , हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *