• Fri. Feb 13th, 2026

सरायकेला : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सरायकेला में 5.4 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 8, 2026
सरायकेला : जिला अधीक्षक उत्पाद के निर्देशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में गमहरिया थाना की टीम ने गमहरिया रेलवे स्टेशन पर Tata-Katihar एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक संदिग्ध पैसेंजर से 30 पाउच टेट्रा पैक (180ml) ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की बरामद की है।
बरामद शराब की कुल मात्रा 5.4 लीटर है, जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये है। आरोपी सुमित कुमार पिता सिकंदर ठाकुर, जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम को विधिवत हिरासत में लेकर अग्रतर उत्पाद कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम ने RPF के सहयोग से की है। इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *