• Fri. Feb 13th, 2026

Adityapur : नगर निगम चुनाव,वार्ड संख्या 19 में तेज,समाजसेवी संजय कुमार उर्फ बाऊवा शर्मा ने कहां समाजसेवा ही मेरी ताकत और जनता ही मेरी असली शक्ति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 8, 2026
आदित्यपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 19 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस वार्ड से प्रत्याशी संजय कुमार उर्फ बाऊवा शर्मा क्रम संख्या 6 एवं चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं।
प्रत्याशी बाऊवा शर्मा ने कहा कि वार्ड 19 में पिछले कई वर्षों से विकास कार्य पूरी तरह ठप है। विकास के नाम पर लोगों को आश्वासन मिला है. जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है. उन्होंने बताया कि जो कार्य एक पार्षद को करना चाहिए,वह कार्य समाजसेवी के रूप में पहले ही कर रहा है।
पानी की समस्या, वृद्धा पेंशन, सड़क निर्माण, नल कनेक्शन जैसी समस्याओं को लेकर लोग उनके पास आते रहे हैं और उन्होंने हर संभव मदद करने का प्रयास किया है।बाऊवा शर्मा ने कहा कि वार्ड की जनता के आग्रह और समर्थन पर ही वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। जनता चाहती है कि उन्हें ऐसा पार्षद मिले जो हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहे।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का प्यार और समर्थन उन्हें जरूर जीत दिलाएगा। उन्होंने कहा,मैं लंबे समय से समाजसेवी के तौर पर वार्ड की सेवा करता आ रहा हूं। समाजसेवा ही मेरी ताकत है और जनता ही मेरी असली शक्ति है। जनता के लिए किए गए कार्यों के आधार पर ही लोग मुझे वोट देंगे।”

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *