• Thu. Feb 12th, 2026

चाईबासा: एसपी अमित रेनू ने चक्रधरपुर के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2026

 

*चक्रधरपुर*: आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू ने चक्रधरपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी अमित रेनू ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था,

पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-निकास मार्ग सहित मतदान से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं का दिशा निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के संपन्न हो।

एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीपीओ बहमन टूटी, डीएसपी कुमार विनोद, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *