• Sat. Feb 14th, 2026

अलकुसा में दो सूदखोर आपस मे भिड़े जमकर हुई मारपीट

admin's avatar

Byadmin

Feb 6, 2026

 

केंदुआ। केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अलकुसा नंबर 6 में सूदखोरों का तांडव धड़ल्ले से बढ़ रहा है। बताया जाता है कि यहां तथाकथित सूदखोर दुकान एवं भाड़े पर गाड़ी चलाने के आड़ में सूद के कारोबार का धंधा बेखौफ फैला रखे है।

इन सूदखोरों का तांडव यहां इतना अधिक बढ़ गया है कि सूद के पैसे का लेनदेन करने को लेकर ग्राहकों के साथ छीना झपटी भी कर जाते हैं इनके भय से लोग कानूनी कदम भी उठाने से परहेज कर रहे है। सूत्र बताते है कि गुरुवार 5 जनवरी को अलकुसा बैंक के बाहर यह नजारा देखने को तब मिला जब ग्राहक से पैसे का लेनदेन में दो सूदखोर आपस मे भीड़ गए और जमकर धक्का मुक्की लप्पड़ थप्पड़ हुई।

वहीं एक सुदखोर अलकुसा का है,तो दूसरा राजापुर का लोग किसी प्रकार दोनों लोगों को हटा पाया। सूत्र यह भी बताते हैं कि सुबह होते ही यहां के सूदखोर बैंक खुलने का इंतजार करते है और इर्द गिर्द चक्कर काटते रहते है, उनके ग्राहक ज्यों ही बैंक से भुगतान लेकर बाहर निकलते है की वे उन्हें घेरकर उनके सारे पैसे छीन लेते है और मनमाना पैसे काटकर बाकी के पैसे लौटाते है एवं उनके बैंक खाते, चेकबुक,एटीएम अपने कब्जे में कर रखे है यदि इन सूदखोरों के घर मे आयकर विभाग द्वारा छापामारी की जाय तो इनके घर मे रखे लाखों के नकद,अनगिनत चेकबुक,

एटीएम कार्ड,लेनदेन का अग्रीमेंट पेपर,हस्ताक्षर किया हुआ ब्लेंक चेक,दर्जनो राजस्व टिकट आसानी से पाए जा सकते है तथा इसके पीछे छुपे कई तथ्य खुलकर सामने आ सकते है। वहीं गुरुवार को दो सूदखोरों के मारपीट की इस घटना ने इनकी पूरी पोल पट्टी खोल दी है जिसको लेकर पूरे अलकुसा में लोगों के बीच चर्चा का बाजार जोरों पर गर्म है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *