• Sat. Feb 14th, 2026

मेयर प्रत्याशी की रेस में एंट्री पक्की, भुगलू सोरेन का नामांकन वैध,जमीनी स्तर से होगी विकास

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 5, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन की चुनावी दावेदारी पर गुरुवार को मुहर लग गई। स्क्रूटनी के दौरान उनका नामांकन पत्र सही पाया गया, जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने उनका पर्चा वैध घोषित कर स्वीकार कर लिया।

नामांकन स्वीकृत होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर भुगलू सोरेन ने कहा कि अब उनका लक्ष्य जीत हासिल करना है। उन्होंने बताया कि नामांकन स्वीकृत होने के बाद पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे की चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

बताया जा रहा है कि मेयर प्रत्याशी भुगलू सोरेन को आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। लोगों के प्रति उनका लगाव, जमीनी स्तर पर सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उभरते और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। अब सभी की निगाहें अंतिम रूप से स्वीकृत प्रत्याशियों की सूची और आगे की चुनावी रणनीतियों पर टिकी हुई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *