
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 10 से रवि सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने इरादों और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।
रवि सिंह प्रेस वार्ता के दौरान रवि सिंह ने कहा कि वे राजनीति में जनता की सेवा के उद्देश्य से आए हैं। उनका मुख्य लक्ष्य वार्ड संख्या 10 का सर्वांगीण विकास करना और उसे सुंदर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें आगे बढ़ाया है, उसी भरोसे के कारण वे चुनाव मैदान में खड़े हैं।
रवि सिंह ने कहा कि पिछले कार्यकाल में वार्ड के लिए कई ऐसे कार्य रहे, जो पूरे नहीं हो सके। यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो वे उन सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
*जनता से मिल रहा अपार प्यार और समर्थन*
उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान और उससे पहले जिस तरह वार्ड की जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है, उससे वे काफी उत्साहित हैं। यह समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
*वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा रहेंगे सक्रिय*
रवि सिंह ने भरोसा दिलाया कि यदि वे निर्वाचित होते हैं, तो वे वार्ड में हमेशा सक्रिय रहेंगे। पानी, सड़क, नाली, साफ-सफाई, बिजली और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड की हर समस्या उनकी अपनी समस्या होगी और उसका समाधान निकालना उनकी जिम्मेदारी होगी।
*विकास और जनसंपर्क पर रहेगा विशेष फोकस*
उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहकर काम करेंगे। जनसंपर्क, संवाद और विकास—इन तीनों को साथ लेकर चलना उनकी कार्यशैली होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
