• Sun. Mar 1st, 2026

नगर निगम मेयर चुनाव वास्को बेसरा किया नामांकन दाखिल, समर्थन में उमड़ी भारी भीड़, बोले जनता खुद लड़ रही है मेयर का चुनाव

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 3, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी वास्को बेसरा ने मंगलवार को सरायकेला उपायुक्त कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे डीसी कार्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नामांकन दाखिल करने के बाद वास्को बेसरा ने कहा कि आज हमने औपचारिक रूप से नामांकन दाखिला किया है।

लेकिन आदित्यपुर नगर निगम का मेयर चुनाव जनता खुद लड़ रही है। अब फैसला जनता के हाथ में है कि वह किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और हर हाल में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

वास्को बेसरा ने विशेष रूप से आदित्यपुर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस अफसर पर उनके चाहने वाले एवं कई समर्थक लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *