
चाईबासा : भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा ) की चाईबासा शाखा ने डी पी एस पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया अपना शाखा सम्मेलन. इस सम्मेलन का आगाज़ इप्टा चाईबासा के संस्थापक तरुण मुहम्मद के हाथों झाड़ोत्तोलन से हुआ. इस अवसर पर परवेज़ आलम तथा साथियों की आवाज़ में गाये जनगीत ” शान्ति के लिए उठे कदम ” ने उपस्थित जन समूह के दिलों में भर दिया रंग आंदोलन के मार्ग को प्रशस्त करने की दिशा में एक नया जोश और जज़्बा. सांगठनिक ढांचे को और मज़बूत बनाने के उद्देश्य से डाल्टनगंज के साथी प्रेम प्रकाश और रवि शर्मा तथा जमशेदपुर के साथी अहमद बद्र ने विशेष रूप से शिरकत की. बड़ी कुशलता के साथ मंच का संचालन किया शीतल सुगन्धिनी बागे ने. पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया गया. सचिव का प्रतिवेदन पढ़ते हुए शाखा सचिव संजय चौधरी ने इप्टा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला. पर्यवेक्षक के रूप में आये डल्टनगंज के साथी प्रेम प्रकाश ने अपना बहुमूल्य सुझाव दिया. जमशेदपुर के साथी अहमद बद्र ने कहा कि इप्टा महज़ रंगकर्मियों का एक संगठन नहीं, बल्कि यह एक परिवार है. इस परिवार को और ज़्यादा विस्तार देने की ज़रूरत है. डल्टनगंज इप्टा के साथी रवि ने कहा कि हमें अन्य समाजसेवी संथाओं को भी साथ लेकर चलना होगा. अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संरक्षक संजीव मलिक ने कहा कि इप्टा की गतिविधियों में भाग लेकर मैं गौरवन्वित महसूस करता हूँ. संरक्षक राजीव नयनम ने कहा कि तरुण मुहम्मद जी ने जब चाईबासा में इप्टा शाखा की स्थापना की, उन दिनों इप्टा की गतिविधियों में मैं नियमित रूप से हिस्सा लेता रहा हूँ. अध्यक्ष कैसर परवेज़ ने कहा कि आप सबों के सहयोग से ही हम यहाँ तक पहुंचे हैँ. शाखा संस्थापक तरुण मुहम्मद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमने समय समय पर दूसरे समाजसेवी संस्थाओं को भी साथ लेकर चलने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि 1999 में जब उड़ीसा में बाढ़ आयी थी तब हमने शहर की तीस समाज सेवी संस्थाओं को साथ लेकर बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ लाखों रुपये, कपड़े तथा अन्य सामान इकट्ठे किये तथा पीड़ितों की मदद की. अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि जो ज़ुल्म होते देख कर चुप रहता है, वह कलाकार नहीं है. सम्मेलन के मंच पर समस्त नव चयनित संरक्षकों, शाखा पद धारियों तथा कार्यकारिणी मण्डल के सदस्यों को माला पहना कर उनका स्वागत किया गया. चुने गए संरक्षक मण्डल में शामिल हैं अजय मित्रा, नितिन प्रकाश, राजीव नयनम,संजीव मलिक, ताराचंद शर्मा,राज किशोर साहू और परवेज़ आलम. नव गठित कार्यकारिणी मण्डल में अध्यक्ष कैसर परवेज़, उपाध्यक्ष शीतल बागे और श्यामल दास, सचिव संजय कुमार चौधरी, सह सचिव चमरू कारवा और खुशबू राम, कोषाध्यक्ष शिव शंकर राम, सह कोषाध्यक्ष राजू प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य आनंद शर्मा, पल्लव कुमार डे,गिरीश दोदराजका, पप्पू मछुआ, नरेश राम, सुशीला पूर्ति और नवीन सिंह शामिल हैँ. सम्मेलन के मंच पर इप्टा के रंगकर्मी प्रख्यात स्टोरी टेलर दिनकर शर्मा द्वारा प्रस्तुत “दिल की आवाज़ ” शीर्षकान्तर्गत एकल अभिनय ने दर्शकों को उद्वेलित कर दिया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
