• Wed. Mar 4th, 2026

भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम, जिनगा में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

admin's avatar

Byadmin

Feb 1, 2026

 

 

दारू ( हजारीबाग): जिनगा की पावन धरती पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा जिनगा से झुमरा चौक तक जयकारों, भजनों और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा मार्ग “जय गुरु रविदास” के नारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए, वहीं युवाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष अरुण रविदास, उपाध्यक्ष पप्पू रविदास, कोषाध्यक्ष पोखराज रविदास, उप-कोषाध्यक्ष आदित्य रविदास, सचिव बिरजू रविदास, उपसचिव तरुण रविदास सहित रामकिशुन राम, मथुरा राम, नरेश राम, विनोद राम, मनोज राम, कार्तिक राम एवं सैकड़ों ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *