
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्टरं

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टंडवा थाना क्षेत्र के चितवाबांध–शिकारपुर गांव मोड़ के समीप पुलिस ने छापेमारी कर शराब तस्करी में संलिप्त दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस दौरान मौके से 130 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी के रूप में की गई है। दोनों आरोपी बाइक संख्या BR 26 N 4456 से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की तस्करी कर रहे थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मार्ग से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टंडवा थाना पुलिस ने चितवाबांध–शिकारपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जहां से 130 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।
इस छापेमारी अभियान में एएसआई रूपेश कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की तत्परता से तस्कर भागने में सफल नहीं हो सके और मौके पर ही उन्हें दबोच लिया गया। इस संबंध में टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि मौके से 130 लीटर महुआ चुलाई शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
