
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक ललन राम के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन स्वयं विधायक ललन राम ने किया। बैठक के दौरान विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों की अद्यतन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी पदाधिकारी बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहे हैं, उन पर शो-कॉज नोटिस जारी किया जाए।

विधायक ललन राम ने कहा कि मुख्यमंत्री की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का समय पर और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन होना चाहिए। किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता से जुड़ी योजनाओं में देरी सीधे जनता के अधिकारों का हनन है।कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों की हुई समीक्षा बैठक में कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 10 पंचायतों की योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन वितरण, श्रम विभाग, जीविका, आंगनबाड़ी एवं अन्य विभागों की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में
अंचल अधिकारी निकहत परवीन,बीपीआरओ मुकेश कुमार,पीओ कुमार नीरज,
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण राय,प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिजेंद्र सिंह,
मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) श्रीराम मिश्रा, बीपीएम जीविका नवचंद गहरवार, बीसी सुमित्रा कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार,
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की ओर से पूनम कुमारी उपस्थित थे। विधायक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
