• Tue. Feb 17th, 2026

गणतंत्र दिवस पर चांडिल डैम तिरंगे की रोशनी से जगमगाया, विधायक सविता महतो ने किया लाइट का उद्घाटन ।

admin's avatar

Byadmin

Jan 27, 2026

 

सरायकेला : गणतंत्र दिवस की संध्या ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम में लगाए गए तिरंगे की रोशनी से जगमगाने वाले लाइट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर लाइट का शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा चांडिल डैम क्षेत्र केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठा, जिससे देशभक्ति का माहौल बन गया। विधायक सविता महतो ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है तथा इससे चांडिल डैम की सुंदरता और पर्यटन महत्व को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान विधायक ने पैदल चल कर डैम में लगे लाइटें का निरीक्षण किए। वही डैम के ऊपर लगे सभी स्ट्रीट लाइटों पर भी तिरंगे रंग का लाइट से जगमगा उठा। जिससे विहंगम दृश्य से डैम परिसर जगमगा उठा।

इस दौरान डैम के सभी 13 रेडियल गेट को 5 सेंटीमीटर करके एक घंटा के लिए खोला गया, जिसमें कुल 80 कुमेस पानी नदी में छोड़ा गया।

लोगों ने तिरंगे की रोशनी से सजे चांडिल डैम की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। इस मौके पर मुख्य अभियंता राम निवास प्रसाद, डैम डिविजन 2 के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता जयंत कुमार महतो, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, सर्दीप नायेक, राहुल वर्मा स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *