
आदित्यपुर। आदित्यपुर इमली चौक स्थित पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी एवं आदित्यपुर नायके बाबा दिकूराम माझी तथा सालड़ीह बस्ती के माझी बाबा मिर्जा सोरेन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से युवा नेता रविंद्र वास्के को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि जनाधिकार बचाव संघर्ष मोर्चा उनके प्रत्याशी होने का समर्थन करेगा। वहीं बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष बासेत हांसदा की भी बैठक में उपस्थिति रही। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और एक स्वर में रविंद्र वास्के को समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी रविंद्र वास्के ने कहा कि युवाओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे मेयर पद का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेंगे और यदि जनता उन्हें विजयी बनाती है तो वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के कई वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है,
जिन्हें दूर करने के लिए वे पूरी ईमानदारी से प्रयास करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले से ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत हैं और आगे भी अन्य के खिलाफ जनता की आवाज बनकर संघर्ष करते रहेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से अंकित तिवारी, कार्तिक कुमार, राजू माडी, सिद्धार्थ, आकाश हांसदा, मिर्जा सोरेन, सतीश, विक्की समद, सुनील समद, गणेश मुर्मू, विनोद गगराई, तपन सोरेन, देवेंद्र लोहार, भीम गोराई, बाबू राय, अर्जुन कुमार, बबलू महतो, वेदनाथ यादव, महेश प्रधान, रोहित, राकेश, राजू, विनोद गोराई सहित कई अन्य युवा उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
