
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) बढ़ती ठंड को देखते हुए एवं धनबाद में बुजुर्गों को ठंड से बचाव एवं कंबल के अभाव को देखते हुए राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के धनबाद कार्यालय में राष्ट्रीय संरक्षक हरिपद रवानी की अध्यक्षता में कंबल वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मनीषाज मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ क्लिनिक के वरीय चिकित्सक डॉ जी एल प्रसाद उपस्थित हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के उपस्थित सदस्यों द्वारा डॉ जी एल प्रसाद को गुलदस्ता देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में एक दूसरे का परिचय का दौर चला ।

कार्यक्रम में गोधर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों के बूढ़ा बुजुर्ग एवं नि:सहाय लोगों के बीच डॉ जी एल प्रसाद एवं राष्ट्रीय संरक्षक हरिपद रवानी द्वारा कंबल वितरण किया गया । सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले एवं चिकित्सा क्षेत्र में भी गरीबों के बीच नि: शुल्क चिकित्सा करने वाले डॉ जी एल प्रसाद को राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के राष्ट्रीय संरक्षक हरिपद रवानी द्वारा सॉल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जी एल प्रसाद ने बताया कि इस क्षेत्र में आज गरीबों को कंबल वितरण नहीं दिया गया है इस बात की सुचना मिलते ही हमने कंबल का व्यवस्था किया और आज मैं यहां पहुंचा हूं। यहां की गरीबी स्थिति को देखकर मन व्यथित हो गया। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्य में हमेशा मैं तत्पर रहता हूं आगे भी गरीबों के प्रति जो सहायता हो सके मैं प्रयास करूंगा ।
उन्होंने बताया कि अपने लिए तो सभी कोई जीते हैं जो दूसरों के लिए कुछ कर सके यही मानव का धर्म है । राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के राष्ट्रीय संरक्षक हरिपद रवानी ने बताया कि धनबाद की धरती पर कई वर्षों से राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ का संचालन हो रहा है। राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा बूढ़े बुजुर्ग जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सुविधा पहुंचाना है ।
राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर भी धरना दिया । केंद्र सरकार कुछ मांगों को हमारे संध के माध्यम से माना है और कुछ बीचाराधीन है । उन्होंने बताया कि आगे राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ अपनी मांगों को लेकर रणनीति तय कर रही है , इसमें सभी को सहयोग करने की जरूरत है
। आज के कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर जी एल प्रसाद को धन्यवाद देते हुए हरि पद रवानी ने बताया कि आज का यह कार्यक्रम इनके सहयोग से ही संपन्न हुआ है। आगे आशा है डॉक्टर मनीषाज मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ क्लिनिक के डॉक्टरों का बूढ़े बुजुर्गों को सहयोग करने में तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिपद रवानी, चमन प्रसाद , भरत विश्वकर्मा, सुखदेव पासवान , विश्वनाथ प्रसाद बर्मा, कालो रवानी, काला चंद रवानी, अरुण कुमार सैनी , जय रवानी, विजय रवानी इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
