• Wed. Mar 11th, 2026

निरसा: पांड्रा CHC में उमड़ा जनसैलाब, स्वास्थ्य मेले में 1000 से अधिक ग्रामीणों ने कराई मुफ़्त जाँच।

admin's avatar

Byadmin

Jan 8, 2026

संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा, निरसा

निरसा: ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के राज्य सरकार के संकल्प के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पांड्रा, निरसा में एक दिवसीय ‘प्रखंड स्वास्थ्य मेले’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन निरसा के लोकप्रिय विधायक श्री अरूप चटर्जी, CHC प्रभारी मृणाल श्रीवास्तव और पूर्व मुखिया रबीन्द्रनाथ धीवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

एक ही छत के नीचे मिलीं तमाम सुविधाएँ स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श, मुफ़्त जाँच और दवाओं की उपलब्धता एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना था। मेले में विभिन्न बीमारियों के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। विशेष रूप से नेत्र जाँच और आयुष्मान कार्ड पंजीकरण काउंटरों पर लोगों का भारी उत्साह देखा गया, जहाँ सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं।

 

1000 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ मेले के दौरान निरसा प्रखंड के विभिन्न गाँवों से आए लगभग 1000 से अधिक नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया। जाँच के उपरांत मरीजों के बीच आवश्यक दवाओं का मुफ़्त वितरण भी किया गया।

 

विधायक अरूप चटर्जी का संबोधन मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि यह आयोजन झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि धनबाद जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को बड़े शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने घोषणा की कि पांड्रा के बाद आगामी 10 जनवरी 2026 को सालुक चपड़ा में भी इसी प्रकार का स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा।

 

विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि ग्रामीण इन सेवाओं के प्रति जागरूक हैं और उन्हें इसकी आवश्यकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *