• Wed. Dec 31st, 2025

अटल जी ने दिया अलग झारखंड और आदिवासियों को नई पहचान: चांडिल में पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने याद किए संस्मरण

Byadmin

Dec 31, 2025

 

सरायकेला/चांडिल: बाबुर बागान में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में देश के शीर्ष पुरुष और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा उपस्थित रहे।

विपक्ष तब आज की तरह नकारात्मक नहीं था: मधु कोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अटल जी के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने कहा, “अटल जी ने संयुक्त राष्ट्र (UNO) में पहली बार हिंदी में भाषण देकर देश का मान बढ़ाया। तत्कालीन पीएम नरसिम्हा राव के कहने पर उन्होंने विदेशी मंच पर भारत का पक्ष रखा था, क्योंकि उस समय का विपक्ष आज की तरह नकारात्मक नहीं था।”

उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में दुश्मन को धूल चटाने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और ‘मिड डे मील’ जैसी क्रांतिकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी उन्हीं के कार्यों को कुशलता से आगे बढ़ा रहे हैं।

अलग झारखंड राज्य अटल जी की ही देन: उदय सिंहदेव

स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि झारखंड के लोगों की अलग राज्य की बहुप्रतीक्षित मांग को अटल जी ने ही पूरा किया। उन्होंने ही केंद्र में अलग जनजातीय मंत्रालय बनाकर आदिवासी समाज के हितों की रक्षा की। भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने भी उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यकर्ताओं का जुटा हुजूम

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री मधु गोराई ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया सह-प्रभारी दिवाकर सिंह ने दिया। इस अवसर पर चांडिल प्रभारी रामकृष्ण महतो, बनु सिंह सरदार, मंडल अध्यक्ष जगदीश महतो समेत ईचागढ़ विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *