धनबाद: धनबाद नगर निगम की सफाई एजेंसी रेमकी के करीब 550 सफाईकर्मियों का जनता श्रमिक संघ के बैनर तले जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथे झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह और पुर्व विधायक संजीव सिंह के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के अधिकारियों के साथ घण्टों चली बैठक के बाद शुक्रवार को धरना समाप्त हो गया। धरना के चौथे दिन मौके पर पहुंची झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह का कंपनी पदाधिकारियों के साथ घंटो चले वार्ता के बाद निगम के सफाई कर्मियों की तमाम मांगों पर सहमति बनने और मृत आश्रितों को जल्द से जल्द नियोजन देने का आश्वासन मिलने के बाद निगम के सफाई कर्मियों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया। वहीं, जानकारी देते हुए विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम के प्रशासक मजदूरों के हित के लिए कोई भी काम नहीं करते हैं, जिसकी वजह से आज मजदूरों को यह कदम उठाना पड़ा। जबकि मजदूरों की मांग जायज है, उनके हक और अधिकार के लिए जनता मजदूर संघ हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि आज मजदूर की मांगों को लेकर प्रबंधन से हुई वार्ता सफल रही और कंपनी के द्वारा सभी मांगों को मान लिया गया है। बता दें कि नगर निगम के सफाई कर्मियों और नगर निगम की आउटसोर्स कंपनी रेमकी प्रबंधन के साथ ओवर टाइम, मजूदरी के साथ दुर्व्यवहार और दो कर्मियों की मौत के बाद उनके आश्रितों को नियोजन को लेकर तनातनी चल रही। जिसकों लेकर सफाई कर्मी पिछले चार दिनों से नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे।इस दौरान मुख्य रूप से जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह लक्की सिंह संजय यादव शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू हुजैफा अंसारी धीरज यादव सुनील कुमार वर्मा रॉबिन गयाली सन्नी सिंह प्रेम प्रकाश पासवान सतेंद्र नोनिया राजेश रजक रोहित सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर भाई बहन मौजूद रहे। There is no ads to display, Please add someadminLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation महाराजा अहिबरन जयंती पर बरनवाल समाज ने पेश की सेवा की मिसाल; रक्तदान और नेत्र जांच शिविर का आयोजन बड़कागांव में जंगल कटाई पर बवाल: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू ने एनएमडीसी-ऋत्विक माइनिंग को दी कड़ी चेतावनी