
नावाडीह / बेरमो तुलसी प्रसाद

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह नावाडीह थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि चपरी संयुक्त ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर का क्वाइल चोरी किया गया। कहा कि बेरमो डीएसपी बीएन.सिंह, डीएसपी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित कर छापेमारी किया कहा कि छापेमारी के दौरान पैंक नारायणपुर के अरलबेड़ा के रहने वाले सुंदरलाल मरांडी

, जितेंद्र मुर्मू , फूलचंद हाँसदा , पैंक नारायणपुर थाना के छोटकीकुड़ी से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक मोबाइल एक बाइक और 50 किलो क्वाइल बंडल तार बरामद किया गया। कहा कि उन लोगों के पास एक मोटा रस्सी होता था जिसके द्वारा वह 11000 वोल्ट तार पर फेंक कर दोनों को खींचकर सटाने का काम करते थे जिससे की तार उड़ जाता था और उन दोनों को
काटकर मोटी रकम में बेचने का काम करते थे। उहोंने ने बताया कि इस कांड के मास्टर की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है उसे भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
छापेमारी दल में पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार , बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव , दुग्धा थाना प्रभारी मनीष कुमार , बोकारो झरिया थाना प्रभारी श्री निवास सिंह , गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह , कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति , पुअनि राजीव रंजन , बंधन भगत आदि मौजूद थे।
बता दें कि पिछले 21 नवंबर रात नावाडीह थाना क्षेत्र के डूमरी नावाडीह मुख्य पथ के चपरी पंचायत अन्तर्गत न्यू अमलो मे पेयजल एवं स्वाच्छता विभाग द्वारा 52 लाख की राशि से चपरी मे पेयजल आपुर्ति हेतू नव निर्मात वाटर प्लांट में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे 10-12 अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार की नोक पर इंचार्य ओमप्रकाश सिंह ,कंपनी के जेई मनी भुषण प्रसाद एवं गार्ड
किसुन महतो को बंधक बनाकर प्लांट परिसर मे रखी न्यू 500 केवी के बिधुत ट्रांसफार्मर से लगभग 5 लाख की बिधुत क्वाईल लूट ली। इस दौरान अपराधियों का विरोध किए जाने पर अपराधियों ने लोहे के रड से इंचार्य ओमप्रकाश सिंह के सिर पर वार कर माथा फोड दिया जिससे वे लहुलूहन हो गये वही जेई मनीभुषण प्रसाद का हाथ तोड दिया जबकि गार्ड किसुन महतो को डंडा से मार कर शांत कर एक कमरे मे बंद कर दिया। सुचना मिलते ही रात को नावाडीह थाना के एसआई राजीव रंजन ,बंधन भगत एवं विक्रेश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर तीनो घायल को नावाडीह सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखकर इंचार्य व जेई को रांची रेफर कर दिया गया। वही शनिवार को जिले के एसपी हरविरेन्द्र सिंह ,बेरमो डीएसपी वशिष्ट नारायण सिंह ,नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ,विधुत विभाग के कनीय अभियंता कुनूराम टुडू ,दैनिक कर्मी नरेश रविदास पहुंचकर मामले की पडताल की वही डांग स्कार्ड व फिगर फोरेस्कि टीम पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी श्री सिंह ने प्रभारी को शीघ्र ही आपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
कनीय अभियंता कुन्नू राम टुडू ने बताया कि रविवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात चार पांच नकाबपोश अपराधी चारदिवारी फांदकर प्लांट मे प्रवेश कर हथियार का भय दिखाकर गार्ड से मुख्य गेट की चाभी छीन ली फिर गेटखोलकर अन्य आठ दस अपराधियों का प्रवेश करवा कर इंचार्य ओम प्रकाश सिंह व कंपनी के जेई मनीभुषण को अपने कब्जे मे ले लिया इस दोरान अपराधियो ने
कर्मी के साथ मारपीट कर एक कमरे मे बंद कर दिया। ओर परिसर मे रखी पांच सौ केवी के ट्रासफार्मर को क्षतिग्रास्त कर लगभग पांच लाख का बिधुत क्वाइल लूटकर फरार हो गये। वही गार्ड किसुन महतो ने बताया कि सभी अपराधी अपने चेहरा गमछा बांधकर छुपा ली थी आपराधी हमलोगोसे हिन्दी भाषा व आपस मे आदिवासी भाषा मे बात-चीत कर रहे थे ,सभी के उम्र 25 से 35 के करीब लग रहा था। निरीक्षण के दौरान वाटर प्लांट परिसर मे लाखो रूपया के पाईप ,ट्रासफार्मर व समान रहने के वावजूद सुरक्षा हेतू सीसीटीवी कैमरा नही लगाने व ट्रांसफार्मर मे बिधुत कनेक्शन नही दिए जाने पर संवेदक को फटकार भी लगाई थी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
