
झरिया: मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा आसर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद के सहयोग से कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आर.एस.पी. कॉलेज, झरिया (बेलगड़िया) परिसर में किया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत उपस्थित चिकित्सकों एवं आसर्फी अस्पताल की टीम के पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान के साथ की गई।

इस अवसर पर आसर्फी अस्पताल से पधारे डॉ. संदीप शर्मा (ऑन्को सर्जन) ने कैंसर से जुड़े मिथकों एवं तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बायोप्सी प्रक्रिया, विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनसे संबंधित जांच, प्रारंभिक पहचान के लक्षण तथा समय रहते उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कैंसर उपचार से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन की महत्ता पर विशेष जोर दिया।
शिविर के दौरान आसर्फी अस्पताल की चिकित्सकीय टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। कुल 89 लोगों का स्वास्थ्य जांच हुआ। डॉ. ज़फ़र रशीद द्वारा उपस्थित लोगों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। जिन लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श की आवश्यकता महसूस हुई, उनके लिए आसर्फी अस्पताल का निःशुल्क ओपीडी कार्ड बनाया गया, जिससे वे आगे चलकर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कॉलेज के डॉ. उपेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह, डॉ. एस. के. प्रसाद, प्रो. आर. एस. बारा, डॉ. मनोरंजन एवं प्रो. के. मियाम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक निखिल खंडेलवाल एवं सह-संयोजक आशीष भुसानिया उपस्थित रहे एवं आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
