• Wed. Mar 4th, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

admin's avatar

Byadmin

Dec 18, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर रोड मुख्य पथ पर सत्येंद्र नारायण महाविद्यालय के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कोना गांव निवासी यशवंत कुमार के रूप में की गई है।

वह धर्मेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का प्रतीत होता है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है,

ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यशवंत कुमार अपने मौसी के घर नवीनगर के महूली गांव आए हुए थे और वापस अपने घर कोना गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान सत्येंद्र नारायण महाविद्यालय के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *