
ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से कराया गया अवगत…*
सरायकेला। झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। इसके तहत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों के साथ-साथ LED जागरूकता वाहन के माध्यम से भी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने रोचक एवं संवादात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, निर्धारित पात्रता एवं उनके तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। वहीं, LED जागरूकता वाहन के माध्यम से दृश्य-श्रव्य सामग्री प्रदर्शित कर ग्रामीणों तक योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई गईं।

कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों को संबंधित योजनाओं से जुड़ने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवेदन कर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य सांस्कृतिक एवं आधुनिक प्रचार माध्यमों के समन्वय से सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
