
बोकारो थर्मल

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शनिवार को कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ पुस्तकालय में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम 10वीं व 12वीं कक्षा के कक्षाध्यापकों एवं विषय अध्यापकों ने क्रमश बैठक में अनुशासन, मंदग्राही विद्यार्थियों में अधिगम, क्रियाकलाप के माध्यम से अधिगम, अकादमिक उत्कृष्टता सह पाठ्यगामी क्रियाकलाप, नैतिक शिक्षा, कक्षा उपस्थिति, अभिभावकों,

शिक्षकों, विद्यालय व समाज की भूमिका पर विस्तृत व सारगर्भित संबोधन किया। इसके बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बीआर डे ने सभी पक्षों पर खुलकर विचार विमर्श किया। विद्यार्थियों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कक्षाध्यापकों ने प्री.बोर्ड परीक्षा परिणाम का विश्लेषण प्रस्तुत किया एवं अकादमिक सुधार हेतु लिए गए निर्णय को लिपिबद्ध किया।
बैठक में प्राचार्य डॉ.डे ने सीबीएसई परीक्षा की तैयारी और परीक्षा के तनाव से मुक्ति से संबंधित निर्देश दिए। खुला मंच के तहत सभी बच्चों व अभिभावकों से उनके बहुमूल्य सुझाव व विचार के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। जिसके फलस्वरूप विद्यालय व विद्यार्थी कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए बहुत से अभिभावकों ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन मोहम्मद इमरान और धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक ने किया। बैठक में सोनिया कर्ण, स्वाति मलिका कुजुर,
ऋजु सिंह, सना परवीन, दिव्या सरोज आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डॉ.बीआर डे और शिक्षकों ने बैठक में पधारें सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें आश्वासन दिया कि संपूर्ण विद्यालय परिवार उनके बच्चों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
