• Sat. Mar 7th, 2026

कार्मेल उच्च विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रीति हाउस ओवरऑल चैंपियन

admin's avatar

Byadmin

Nov 29, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल कार्मेल उच्च विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन डीवीसी के डीजीएम काली चरण शर्मा, सीसीएल गोविंदपुर के पीओ एके तिवारी, स्कूल की एचएम सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस, प्रबंधक सिस्टर एम इनेट ने मशाल जलाकर एवं झंडोतोलन कर किया। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए डीवीसी के डीजीएम ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करें। मन में एक लक्ष्य सोचकर आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी। सीसीएल के पीओ ने कहा कि कार्मेल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में पूरे क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है, और यहां के बच्चे अपना एवं स्कूल का नाम रोशन कर रहें हैं। मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यायाम की भी प्रस्तुति दी, जिसकी सराहना उपस्थित सभी लोगों ने की। सभी विजेता स्कूली बच्चों को डीवीसी के डीजीएम, सीसील के पीओ सहित संत पॉल मॉर्डन स्कूल के निदेशक सुरेश गायकवाड़, प्राचार्य नाइजेल फिलिप्स, आईएसएल के प्राचार्य मनीष आनंद द्विवेदी, कार्मेल स्कूल की प्राचार्य सिस्टर डिलिया, स्कूल की एचएम सिस्टर प्रेमलता, डीवीसी भू-संपदा विभाग के अरघा बसु आदि ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब प्रीति हाउस को दिया गया। जबकि फर्स्ट रनर का खिताब कांति हाउस एवं सेकेंड रनर का खिताब नीति हाउस को दिया गया। मौके पर सिस्टर नम्रता, सिस्टर मेबिस, केवीएस के प्राचार्य डॉ बीआर डे, सिस्टर पुनीता, गोविंदपुर ई पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन शिक्षिका नीलम पांडेय, पूनम मरांडी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एचएम सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ने किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेल प्रशिक्षक मोनिका कर्मकार एवं विश्वनाथ की देखरेख में संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *