
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ : धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 13 अंतर्गत गोधर स्थित नेपाल रवानी मेमोरियल हाई स्कूल में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया आज के इस शिविर में नगरवासियों के जटिल समस्याओं की निष्पादन के लिए सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें मुख्य रूप से मैया सम्मान योजना, पैंशन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, उद्योग विभाग, सावित्री बाई फुले किशोरी योजना, मातृ योजना, राजस्व विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सर्वजन पेंशन योजना, आपूर्ति विभाग, पशुधन योजना, आदि के स्टॉल लगाए गए। इन स्टालों में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी तथा आवेदन लेकर प्राप्त आवेदनों को निष्पादित भी किया जा रहा था। विशेष कर मैया सम्मान योजना और आवास योजना के काउंटरों में भारी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी ने कहा कि सरकार आपके द्वार झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर उमेश राम ने कहा कि आप सबों के लिए ये एक बहुत ही अच्छा अवसर है, कि एक ही जगह पर सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सकता है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

मौके पर केंदुआड़ीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडे,राम गोपाल भुवानिया, श्याम प्रसाद, राम प्रसाद , राजेश राम ,राजा चौरसिया, बमबम यादव , रमेश रवानी सहित सेविका, सहिया, जलसहिया उपस्थित थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
