• Sat. Feb 14th, 2026

गोविंदपुर डी पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Nov 27, 2025

 

बोकारो थर्मल

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय भवन में किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, मुखिया चन्दना

मिश्रा, पशुपालन चिकित्सक डॉ अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार खुद चलकर जनता के दरवाजे पर आए। उन्होंने जोर दिया कि ग्रामीण इस अवसर का लाभ उठाएं और आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, राशन कार्ड और अबुआ आवास जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए तत्काल आवेदन करें।

उन्होंने सभी लाभुकों से अपील कि वे अपनी समस्याओं का समाधान शिविर में आकर अवश्य कराएं। शिविर में विभिन्न विभागों के कई स्टॉल लगाए गए थे जिनमें मईंया सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन के लिए सैंकड़ों नए आवेदन जमा किए गए। साथ ही नए राशन कार्ड और राशन कार्ड में संशोधन के लिए आवेदकों की कतार लगी रही।

कृषि एवं पशुपालन स्टॉल पर किसानों को बीज वितरण और पशुधन से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में प्रदीप बोस को व्हीलचेयर, प्रिय देवी का गोद भराई, मेनका कुमारी का अनप्रास कराया गया, और जेएसएलपीएस सदस्यों को दो लाख रुपए का चेक दिया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में पंचायत सचिव मिथिलेश पांडे, रोजगार सेवक आदि ने सक्रिय योगदान दिया। बोकारो से आई नुक्कड़ नाटक की टीम के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक पेश किये।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *