
कालूबथान (संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा): कालूबथान ओपी थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव के जंगलों में एक गाय का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस सूचना के बाद नयाडीह के ग्रामीणों ने तुरंत कालूबथान ओपी थाना को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही कालूबथान थाना प्रभारी नितेश मिश्रा अपने दल-बल के साथ नयाडीह गांव के जंगल पहुंचे। उन्होंने गाय के कटे हुए सिर को एक बोरे में भरकर अपने साथ थाना ले आए।
ताड़ी बिक्री को बताया घटना का कारण

थाना प्रभारी नितेश मिश्रा ने नयाडीह के ग्रामीणों से बातचीत की और इस घटना के लिए जंगल में चल रही ताड़ी की बिक्री को जिम्मेदार ठहराया। सूत्रों के अनुसार, दूर-दूर से लोग इस जंगल में ताड़ी पीने के लिए आते हैं, जिससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।

थाना प्रभारी नितेश मिश्रा ने ग्रामीणों को सख्त आदेश दिया कि वे यहाँ ताड़ी बेचना बंद करें।
कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
थाना प्रभारी ने कहा कि ताड़ी बिक्री बंद होने के बाद घटना की सही जाँच हो पाएगी और जो व्यक्ति इस प्रकार का घृणित काम करते हुए पकड़ा जाएगा, उस पर सही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद, नयाडीह के ग्रामीणों ने एकजुट होकर एक शिकायत भी दी, जिसमें अनुरोध किया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसा घिनौना काम करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होना आवश्यक है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
