• Sat. Nov 15th, 2025

एनडीए की प्रचंड विजय पर बिहार की देवतुल्य जनता को हृदय से आभार : रागिनी सिंह 

Byadmin

Nov 14, 2025

 

झरिया: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बिहार चुनाव मे एन डी ए को मिली बंपर जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि विकास और सुशासन की यह ऐतिहासिक जीत, वास्तव में बिहार वासियों की जीत है।

आप सभी ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ एनडीए को आशीर्वाद दिया है, उसने इस जनादेश को और अधिक सशक्त बनाया है। इस चुनाव में बिहार की माताओं-बहनों ने अभूतपूर्व संख्या में मतदान कर यह सिद्ध कर दिया कि महिलाओं का भरोसा एनडीए की नीतियों , योजनाओ व उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के साथ है।

हमारी सरकार ने जो योजनाएँ महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए शुरू की हैं, उनका लाभ आगे भी लगातार मिलता रहेगा और और भी बड़े पैमाने पर मिलेगा।

बिहार ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि मोदी जी और नीतीश जी के साथ है और आगे विकाश की रफ्तार और तेज होगी, और बिहार और भी शसक्त और मज़बूत बनेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *