• Fri. Mar 6th, 2026

धनबाद: सखियम फाउंडेशन और श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर; 55 लोगों की हुई जाँच, 11 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

admin's avatar

Byadmin

Nov 8, 2025

 

धनबाद: सखियम फाउंडेशन और श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय, सरायढेला, धनबाद के सहयोग से मंदाकिनी विवाह स्थल, कोला कुसमा में एक निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में डॉक्टर द्वारा 55 लोगों की आँखों की जाँच की गई, जिसमें से 11 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया। नेत्र चिकित्सालय द्वारा जानकारी दी गई है कि इन सभी 11 मरीजों का ऑपरेशन श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय, सरायढेला में किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने में सखियम फाउंडेशन की संस्थापिका और अध्यक्ष भारती दुबे जी, राधा पांडेय जी, इंदु सिंह जी और इंदु मिश्रा जी और उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय ने सखियम फाउंडेशन की टीम को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सेवा कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *