• Sat. Mar 7th, 2026

दारू थाना परिसर में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ सामूहिक गायन

admin's avatar

Byadmin

Nov 7, 2025

 

 

दारू(हजारीबाग): वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दारू थाना परिसर में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने एक साथ स्वर मिलाकर ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना और स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम’ के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करना था।

थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे देश की एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

इस मौके पर देश के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *