
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। पुलिस ने गुरुवार को अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने छापामारी कर मोतरा घाटी से आठ ट्रैक्टरों से लगभग 24 टन अवैध कोयला जप्त किया।

इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ चालक मौके से फरार हो गए।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बड़कागांव के नेतृत्व में यह छापामारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक चली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई ट्रैक्टरों में अवैध कोयला लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने अभियान चलाया और ट्रैक्टरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।जब्त किए गए ट्रैक्टरों में जॉन डियर, आयशर, पावर ट्रैक सहित विभिन्न कंपनियों के वाहन शामिल हैं।
सभी ट्रैक्टरों को थाना परिसर लाया गया और विधिवत जप्ती सूची तैयार की गई।बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से बड़कागांव और आसपास के इलाकों में अवैध कोयले का परिवहन तेजी से बढ़ा था। इस पर रोक लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने सभी डीएसपी को सख्त निर्देश जारी किया था कि कोयला माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
इस मामले में थाना कांड संख्या 263/25 के तहत मामला दर्ज कर धारा 414/34 भा.दं.सं. एवं 33 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छापामारी दल में एसडीपीओ बड़कागांव, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, जप्ती सूचक अधिकारी और थाना पुलिस बल शामिल थे। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अवैध कोयला बिहार निवासी बब्बू सिंह के रहजर यार्ड में गिराने के लिए जा रहा था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
