• Fri. May 1st, 2026

निरसा हटिया चौक पर भीषण सड़क हादसा; अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर मौत

admin's avatar

Byadmin

Oct 30, 2025
crescent ad

 

निरसा (संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा): निरसा के हटिया चौक पर बुधवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतका की पहचान मांगूरडीह लाउघाटा निवासी नमिता लोहार (36) के रूप में हुई है।

मृतका के पति विनोद लोहार ने बताया कि वे अपनी पत्नी नमिता और साला निरंजन लोहार के साथ अपनी बड़ी बेटी के ससुराल महुलबागान से अपनी मोटरसाइकिल (JH10BL 3126) से वापस मांगूरडीह लाउघाटा लौट रहे थे।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

विनोद लोहार के अनुसार, हटिया चौक पर टर्निंग लेने के लिए वे रुके थे, तभी एक अज्ञात खस्सी लोड ट्रक तीव्र गति से आया और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नमिता लोहार मोटरसाइकिल से गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद हादसे के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *