• Mon. May 4th, 2026

गोन्दूडीह कोल डंप में समाजसेवीयों ने किया छठ व्रतियों की बीच साड़ी व सहायता राशि वितरण

admin's avatar

Byadmin

Oct 26, 2025
crescent ad

 

 

केंदुआ:- गोनूडीह कोलियरी स्थित  कोल डंप के समीप लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर शनिवार को भोलानाथ बसेरिया के समाजसेवी संजीत यादव ( टुनटुन यादव) , प्रसिद्ध युवा व्यवसायी राजेश यादव और ट्रास्पोर्टर ब्रह्मदेव यादव ( मुखिया) के द्वारा  70 असंगठित मजदूर को छठवर्ती के बीच साड़ी  एवं  सहायता राशि वितरण किया गया।

टूनटून यादव ने कहा कि असंगठित मजदूर हमारे परिवार हैं,उनके हर सुख दुख में पूर्व से मेरे अभिभावक साथ निभाते आ रहे हैं, उसी परंपरा को मैं  आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूँ।

राजेश यादव ने कहा कि लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा के अवसर पर जरुरतमंद छठवर्ती को पूजा पाठ मे समस्या उत्पन्न ना हो, इसके लिए एक छोटा सा सहयोग प्रदान किया गया है। ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि यह सब सेवा छठ मईया के कृपा से ही संभव हो पा रहा है। छठवर्तियों ने सभी को इस पुनित कार्य के लिए आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सुशील सिंह, रंजीत यादव,झुमरा देवी, शिवकुमार यादव, गणेश भुईयां, गौरी देवी,बसंती देवी आदि  उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *