• Thu. May 7th, 2026

इंडियन पब्लिक स्कूल करकेंद में समर्पण संस्था द्वारा 2025 घरौंदा प्रतियोगिता का आयोजन 

admin's avatar

Byadmin

Oct 13, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ : समर्पण संस्था द्वारा आज इंडियन पब्लिक स्कूल करकेन्द में 2025 घरौंदा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को उनके कला के प्रति प्रोत्साहित करना है। समर्पण संस्था द्वारा “घरौंदा” प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम को करना बहुत ही सराहनीय और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जानेवाला प्रयास साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित “घरौंदों” को देखा और उन्हें आशीर्वाद दिए तथा उत्साहवर्धन के साथ उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।वहीं सर्वप्रथम विद्यालय परिवार द्वारा माननीय विधायक को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।घरौंदा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समर्पण संस्था द्वारा इस प्रकार के और भी सामाजिक कार्य संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष अतिथि गोविंदा राऊत(पार्षद प्रतिनिधि), विजय कुमार शर्मा(अध्यक्ष), विकास पाठक (सचिव), बबलू चौधरी (कोषाध्यक्ष), वेदप्रकाश दुबे, लवकुश सरोज, संतोष बढ़ई समेत संस्था के अनेकों कार्यकर्ता और अभिभावक मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *