
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो की बैठक आयोजित हुई। बैठक मे कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र से जुड़े नवीनगर प्रखंड के 10 पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कॉग्रेस अध्यक्ष संतन सिंह ने किया तथा संचालन कांग्रेस नेता श्यामबिहारी सिंह ने किया।बैठक में आगंतुक अतिथियों को फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चांदनी अहमद और हरियाणा से सोमदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए
चांदनी अहमद ने कही कि कांग्रेस त्याग, संघर्ष और सेवा की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पद की महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती को लक्ष्य बनायें। उन्होने आह्वान किया कि अबकी बार कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान विधायक राजेश राम पार्टी के भावी प्रत्याशी है और उनको चुनाव में विजयी बनाना है।
अपने संबोधन में चांदनी ने बताई कि कंप्यूटराइजेशन और डिजिलिजेशन पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की देन है।उन्होंने घोषणा की कि यदि हमारी साकार सत्ता में आती है तो बिहार में भी कर्नाटक,झारखंड ,तेलंगाना राज्यों की तर्ज पर 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी ,युवाओं को टैबलेट दिया जायेगा। वहीं सभी महिलाओं को माई बहिन योजना के तहत 2500 रुपए की राशि दी जाएगी।उन्होंने यह भी घोषणा किया कि सत्ता में आने के बाद,रोजगार, स्वास्थ्य,हर हाथ को काम और अन्य घोषणाओं का भी जिक्र किया।वहीं बैठक में कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र में पड़ने वाले नवीनगर के सभी नवचयनित पंचायत अध्यक्षों को चयन पत्र दिया गया। वही कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं।
सभी अपनी-अपनी पंचायत में संगठन को मजबूत करें। कांग्रेस का इतिहास तपस्या और बलिदान का रहा है। उन्होंने ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर एनडीए सरकार की आलोचना की। नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बैसाखी के सहारे चल रही है।बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने का संकल्प लिया। साथ ही एनडीए सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया। इस दौरान मौके पर रविन्द्र पांडे, बालमुकुन्द सिंह,शंकर प्रसाद,श्रीराम पाण्डेय,बटेश्वर तिवारी, इसहाक अंसारी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
