• Fri. May 8th, 2026

कुल्टी – लाल बाजार कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का चुनाव संपन्न हुआ

admin's avatar

Byadmin

Sep 20, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : बीसीसीएल एरिया बारह के दामागोड़िया कोलियरी अंतर्गत लाल बाजार कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का चुनाव शुक्रवार की देर शाम को संपन्न हुआ। यह चुनाव पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर अभिजीत घोष और एक अन्य अधिकारी की मौजूदी में हुआ। जहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कृष्लेंदु दता पुलिस दल के साथ मौजूद थे।

कुल्टी लाल बाजार में हुए कोआपरेटिव चुनाव में में 9 उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। कोआपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के विजयी प्रत्याशी दिनेश चौहान, अशोक माजी, भैरव मडंल, गणेश बाउरी, माधव बाउरी, राजेश कुमार समेत कुल 9 लोगों को राज्य सरकार द्वारा प्रमाणपत्र जारी किया गया।

इस संबंध में चुनाव में सफल प्रत्याशी दिनेश चौहान ने बताया कि यह चुनाव प्रत्येक पांच साल में होता हैं। कोआपरेटिव के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को लोन के माध्यम से आर्थिक सहयोग किया जाता हैं। जिससे कोयला मजदूर सूदखोर के चंगुल में न फंसे, यह लोन श्राद्ध और वेटी के विवाह में भी दिया जाता हैं।

इस दौरान विजयी घोषित प्रत्याशी को स्थानीय लोग द्वारा बधाई दी गई। इस मौके पर युनाइटेड कोल वर्क्स के समर्थक मोनी राय, अरमान खान, सुभोदीप मुखर्जी, धर्मेंश दावे समेत कई यूनियन के लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *