• Thu. Mar 19th, 2026

निरसा सीएचसी में संसाधनों की कमी से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

admin's avatar

Byadmin

Sep 19, 2025

निरसा – निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को संसाधनों की कमी के चलते प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

हंगामा बढ़ता देख, सीएचसी प्रभारी संजय कुमार पासवान ने हस्तक्षेप किया और परिजनों को शांत कराया। उन्होंने महिला के शव को एंबुलेंस से उसके घर चापापुर भिजवाया और आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता, जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र भी शामिल है, जल्द ही दिलवाई जाएगी। साथ ही, उन्होंने नवजात शिशु को एक साल तक मुफ्त इलाज देने की बात कही।

एग्यारकुंड उत्तर पंचायत की मुखिया काकुली मुखर्जी ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण एक माँ की जान चली गई, जो बहुत दुखद है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक और सिविल सर्जन से अस्पताल की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की अपील की, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *